जयपुर के जोबनेर में ज्वैलरी की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

जयपुर के जोबनेर में ज्वैलरी की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

जयपुर: जयपुर के जोबनेर में ज्वैलरी की दुकान में अचानक भीषण आग लगी है. आगजनी की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मची है. आस-पास की दुकानों पर ग्राहक दीपावली की खरीदारी कर रहे थे. 

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची है. दमकलकर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आगजनी के कारण माना जा रहा है.

हादसे की सूचना के बाद शहर में विद्युत आपूर्ति बंद करवाई है. जोबनेर SHO सुहैल खान, JEN हरलाल सिंह और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.