जोधपुर ने रचा पर्यटन में नया इतिहास, CM भजनलाल शर्मा बोले- डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान का सशक्त प्रमाण

जोधपुर ने रचा पर्यटन में नया इतिहास, CM भजनलाल शर्मा बोले- डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान का सशक्त प्रमाण

जयपुर : जोधपुर ने पर्यटन में नया इतिहास रचा है. वर्ष 2025 में 38 लाख से अधिक पर्यटक जोधपुर आए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर कम्प्लीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है.

यह अभूतपूर्व उपलब्धि जोधपुर की वैश्विक स्तर पर एक ‘कम्प्लीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. जोधपुर डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान का सशक्त प्रमाण है. यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के विकास भी विरासत भी के संकल्प का सुपरिणाम है.

केंद्र, राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पर्यटन सुदृढ़ीकरण, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, सुरक्षा तथा पर्यटक-सुविधाओं के विस्तार से विकास. जोधपुर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हुआ है. जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें हैं.

लोककला, पारंपरिक हस्तशिल्प देश-विदेश के पर्यटकों को निरंतर आकर्षित कर रही है. जिसके परिणामस्वरूप पर्यटन क्षेत्र में सतत वृद्धि दर्ज की जा रही है. मुख्ंयमंत्री की पहल पर पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह का भी आयोजन हुआ था.