जोधपुर में चल रहा तरंग शक्ति-2026, 8 देशों की वायुसेनाएं कर रहीं युद्धाभ्यास, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जोधपुर आने की संभावना

जोधपुर में चल रहा तरंग शक्ति-2026, 8 देशों की वायुसेनाएं कर रहीं युद्धाभ्यास, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जोधपुर आने की संभावना

जोधपुर : सूर्यनगरी जोधपुर में तरंग शक्ति-2026 चल रहा है. 8 देशों की वायुसेनाएं युद्धाभ्यास कर रहीं हैं. अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में लगातार युद्धवीर अभ्यास कर रहे हैं. भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की वायुसेना शामिल है. यूएई, श्रीलंका और बांग्लादेश की वायुसेनाएं भी अभ्यास का हिस्सा है. 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर महाअभ्यास चल रहा है. 

तरंग शक्ति-2026 के बीच 8 अक्टूबर को खास एयर शो होगा. वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम रोमांचक करतब दिखाएगी. सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक विमान आसमान में उड़ान भरेंगे. धुएं के जरिए आसमान में तिरंगे समेत  शानदार फॉर्मेशन बनाए जाएंगे. 8 अक्टूबर के विशेष आयोजन को लेकर वायुसेना की जोरदार तैयारियां हैं. आसमान में युद्ध कौशल, रोमांच और एयरोबेटिक्स का अद्भुत संगम दिखेगा. 

8 अक्टूबर को होगा विशेष एयर शो:
तरंग शक्ति के बीच 8 अक्टूबर को विशेष एयर शो होगा. वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण टीम एरोबेटिक करतब दिखाएगी. 9 हॉक जेट आसमान में एक साथ उड़ान भरेंगे. अलग-अलग फॉर्मेशन के जरिए दर्शकों को रोमांचित करेंगे. तेजस और सुखोई-30 एमकेआई भी अपनी ताकत दिखाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समारोह में पहुंचने की संभावना है.

सीएम भजनलाल शर्मा के भी कार्यक्रम में शामिल होने के आसार हैं. दोनों के संभावित दौरे को लेकर एयरफोर्स स्टेशन में तैयारियां हैं. हालांकि आधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है. एयर शो के लिए स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स को बुलाया गया है. दिव्यांग बच्चों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे. 26 सितंबर से शुरू तरंग शक्ति युद्धाभ्यास 12 अक्टूबर तक चलेगा.

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम दिखाएगी रोमांचक हवाई करतब:
सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम रोमांचक हवाई करतब दिखाएगी. 9 हॉक जेट एक साथ आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाएंगे. तेजस और सुखोई-30 एमकेआई भी हवाई प्रदर्शन में शामिल होंगे.  स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और वॉलंटियर्स को आमंत्रित किया. दिव्यांग बच्चों को भी एयर शो देखने का अवसर मिलेगा. तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के बीच वायुसेना दिवस का भव्य आयोजन होगा.