मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ गूंज उठीं मंदिर की घंटियां

मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ गूंज उठीं मंदिर की घंटियां

चित्तौड़गढ़: मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनी. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर की घंटियां गूंज उठीं. ठाकुर जी के जन्म पर जयकारों से सांवलिया सेठ का पूरा मंदिर परिसर गूंजा. 

ठाकुरजी को स्नान कराने के बाद लगाया गया भोग फिर भव्य महाआरती हुई. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जोरदार आतिशबाजी से मंडफिया का आसमान रोशन हुआ. 

जन्मोत्सव से पहले आयोजित ड्रोन शो भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. सांवलिया सेठ की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जन्माष्टमी के उल्लास में डूबे श्रद्धालु मंदिर में जयकारे गूंजते रहे. 

जन्माष्टमी पर सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. करीब 400 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली. मंदिर परिसर से लेकर सभी नाकों तक पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा. करीब 1500 मीटर जिगजैग व्यवस्था से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए.

महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अलग-अलग पॉइंट पर लगातार तैनात रहे. वाहनों को बाहर रोककर अलग-अलग पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया गया. पार्किंग से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा संचालित की गई. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी तक ड्यूटी लगाई गई.