जयपुर: आज कृष्ण जन्माष्टमी है. कान्हा के स्वागत में जयपुरवासी तैयार हैं. जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था की गई है. जलेब चौक से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा. रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था है. श्रद्धालुओं से मेट्रो ट्रेन से आने की पुलिस ने अपील की है.
जलेब चौक से दर्शन के लिए तीन अलग-अलग लाइनें हैं. मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं रहेगी. दर्शन के दौरान 5 से 6 किमी. पैदल तक चलना पड़ सकता है. दर्शन के बाद जय निवास बाग से श्रद्धालुओं का निकास होगा. चारदीवारी क्षेत्र में जन्माष्टमी पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा. पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचें, धक्का-मुक्की न करें.
कृष्ण जन्माष्टमी आज : कान्हा के स्वागत में तैयार जयपुरवासी
-जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था
-जलेब चौक से ही श्रद्धालुओं को मिलेगा मंदिर में प्रवेश
-रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था
-श्रद्धालुओं से मेट्रो ट्रेन से आने की पुलिस ने की अपील
-जलेब चौक से दर्शन के लिए तीन अलग-अलग लाइनें
-मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने की नहीं रहेगी व्यवस्था
-दर्शन के दौरान 5 से 6 किमी. तक चलना पड़ सकता है पैदल
-दर्शन के बाद जय निवास बाग से होगा श्रद्धालुओं का निकास
-चारदीवारी क्षेत्र में जन्माष्टमी पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद
-पुलिस की अपील-'अफवाहों से बचें, धक्का-मुक्की न करें'