नई दिल्लीः लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई है. विपक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित हुई है. राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा हुआ.
राहुल गांधी ने कहा कि क्या मुझे बोलने दिया जाएगा. स्पीकर ने कहा कि आप सिर्फ बजट पर चर्चा कीजिए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है.