पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका के संविदाकर्मी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका के संविदाकर्मी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

पाली: सोजत में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने नगर पालिका के संविदाकर्मी को ट्रैप किया गया. परमानंद को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. 

पट्टा बनाने की एवज में घूस मांगी थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ASP देरावर सिंह सोडा ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई़ की गई.