उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, देबारी में डिस्कॉम के JEN सागर मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, देबारी में डिस्कॉम के JEN सागर मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

उदयपुरः उदयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. देबारी में डिस्कॉम के JEN सागर मीणा को ट्रैप किया है. 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों ACB ने दबोचा है. सत्यापन के मौके पर पहले ही 5000 रुपए ले चुका था.      

विद्युत कनेक्शन देने की एवज में घूस मांगी थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB ACP अनंत कुमार, CI रामसुमेर ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई.