अजमेर: अजमेर के पुष्कर में बड़ा हादसा टल गया. देवनगर नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरा टैंकर पलट गया. सुबह 5:30 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरा टैंकर पलट गया. पुलिया निर्माण कार्य के चलते अनियंत्रित होकर टैंकर पलटा.
टैंकर पलटने से 500 से अधिक सिलेंडर सड़क पर बिखरे. गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में लीकेज नहीं हुआ. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे की सूचना पर पुष्कर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हुआ. पुलिस जांच में जुट गई है.
अजमेर के पुष्कर में टला बड़ा हादसा:
-देवनगर नेशनल हाईवे पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा टैंकर
-सुबह 5:30 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरा टैंकर पलटा
-पुलिया निर्माण कार्य के चलते अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
-टैंकर पलटने से 500 से अधिक सिलेंडर सड़क पर बिखरे
-गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में नहीं हुआ लीकेज
-नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
-हादसे की सूचना पर पुष्कर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
-हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी