जैसलमेरः जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया. बाइक पर जा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. दोनों युवक मेघा गांव के निवासी बताए जा रहे है. हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब दोनों खेत की ओर जा रहे थे. रास्ते में गिरी बिजली की टूटी तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ. सूचना मिलते ही सागड़ पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों का कहना कि पहले भी इस लाइन की शिकायत की गई थी.