जयपुर: राजधानी जयपुर को अपराधमुक्त बनाने के लिए जयपुर पुलिस शानदार रणनीति के तहत कार्य कर रही है. शहर में जब कई बडे उद्योगतियों और व्यापारियों को गैंगस्टर्स के नाम से धमकी दी गई तो पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई थी.इस योजना के तहत टीमे बनाकर अलसुबह अपराधियों के ठिकाने पर छापामार अभियान चलाया गया.अबकी बार इस अभियान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और एटीएस को भी शामिल किया गया.जिससे की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
शहर में चलाया गया अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान AGTF,ATS और जयपुर पुलिस का संयुक्त अभियान स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने टीमों काे ब्रीफ कर रवाना किया. 400 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. शहर में जगह जगह एक साथ अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में अभियान चलाया गया.
राजधानी जयपुर में अब अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचते है.क्यों की पिछले कुछ माह से जयपुर पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में विशेष बदलाव किया है.बदलाव चाहे वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम हो या फिर अलसुबह अपराधियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई का. गुरुवार को भी शहर में ऐसा ही अभियान चलाया गया.सुबह पांच बजे ही शहर के चारो जिलो में यह धरपकड अभियान चलाया गया.
अभियान के तहत करीबन 400 अपराधियों को हिरासत में लिया गया.अपराधियों से हथियार,अवैद्य शराब और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए है.अबकी बार इस अभियान में एन्टी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स और एटीएस को भी शामिल किया गया.जिससे की अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा सके. बहरहाल पुलिस अपनी योजना को शानदार तरीके से अंजाम दे रही है. ऐसे में अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि शहर को अपराध और अपराधियों से मुक्त कराने लिए हम भी पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या किसी अपराधी की कोई जानकारी मिले तो तुंरत इसे पुलिस के साथ साझा करे. जिससे की समय रहते होने वाले अपराध को रोका जा सके.
...सत्यनारायण शर्मा,फर्स्ट इंडिया न्यूज,जयपुर