भजनलाल सरकार की पेंशनरों को बड़ी राहत, फेस ऑथेंटिकेशन से जमा होगा जीवित प्रमाण पत्र

भजनलाल सरकार की पेंशनरों को बड़ी राहत, फेस ऑथेंटिकेशन से जमा होगा जीवित प्रमाण पत्र

जयपुर : भजनलाल सरकार की पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. अब फेस ऑथेंटिकेशन से जीवित प्रमाण पत्र जमा होगा. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी. SSO ID के जरिए ई-साइन कर जीवित प्रमाण का प्रमाणीकरण कर सकेंगे. 

दिव्यांग पुत्र-पुत्रियों को मिलने वाली आजीवन पारिवारिक पेंशन के प्रावधानों में भी बदलाव किया है. संबंधित दिव्यांगता का प्रमाण सक्षम प्राधिकारी, विशेषज्ञों से युक्त मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र के आधार पर मान्य होगा. इसके अलावा स्थायी दिव्यांगता में एक बार और अस्थायी दिव्यांगता में हर 3 वर्ष में प्रमाण पत्र पेश करना होगा. 

भजनलाल सरकार की पेंशनरों को बड़ी राहत 
-अब फेस ऑथेंटिकेशन से जमा होगा जीवित प्रमाण पत्र
-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
-SSO ID के जरिए ई-साइन कर जीवित प्रमाण का कर सकेंगे प्रमाणीकरण
-दिव्यांग पुत्र-पुत्रियों को मिलने वाली आजीवन पारिवारिक पेंशन के प्रावधानों में भी बदलाव
-संबंधित दिव्यांगता का प्रमाण सक्षम प्राधिकारी, 
-विशेषज्ञों से युक्त मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र के आधार पर होगा मान्य
-इसके अलावा स्थायी दिव्यांगता में एक बार 
-...और अस्थायी दिव्यांगता में हर 3 वर्ष में पेश करना होगा प्रमाण पत्र