आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, 2012 के बाद सबसे कम महंगाई, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, 2012 के बाद सबसे कम महंगाई, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

नई दिल्ली: देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. महंगाई दर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर माह में रिटेल महंगाई दर (CPI Inflation) घटकर सिर्फ 0.25% पर आ गई है, जो कि साल 2012 के बाद सबसे निचला स्तर है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 साल में पहली बार महंगाई इतनी कम दर्ज की गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि खाने-पीने की चीज़ों के दामों में कमी और हाल में किए गए GST कटौती के फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर दिखाई दे रहा है.

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट की वजह से रसोई का बजट हल्का हुआ है. सब्ज़ियों, दालों और अनाजों के दाम में उल्लेखनीय कमी आई है. इसके अलावा, ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता और ईंधन की कीमतों में नियंत्रण ने भी महंगाई घटाने में योगदान दिया है.