डीग में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

डीग में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

डीगः कामां मार्ग पर रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा हुआ. हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी. बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत हो गई. मृतक रामेश्वर छिछरवाड़ी कामां का निवासी है. डीग कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीग चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. 

शहर थानाधिकारी रामनरेश मीणा ने जानकारी दी. हाइवा ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. चालक को भी डिटेन किया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. डीग-कामां रोड के पास रात का ये मामला है.