Road Accident: करौली में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Road Accident: करौली में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

करौलीः करौली में बड़ा सड़क हादसा हुआ. निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. करणपुर डांग क्षेत्र में अमरापुर मोड़ पर ये हादसा हुआ. निजी बस चालक द्वारा बस को बैक करने के दौरान टक्कर लगी. घायल बाइक सवार राम खिलाड़ी को करणपुर अस्पताल लाया गया.     

चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित किया. मृतक राम खिलाड़ी चोरघान गांव निवासी था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा. पुलिस के अनुसार बस निजी विद्यालय की बताई जा रही है.