हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा, ननिहाल में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम की कुंड में गिरने से मौत

हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा, ननिहाल में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम की कुंड में गिरने से मौत

हनुमानगढ़ः हनुमानगढ़ के टिब्बी में बड़ा हादसा हुआ है. जहां ननिहाल में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम की कुंड में गिरने से मौत हो गई. कुंड का ढक्कन खुला होने से दर्दनाक हादसा हो गया. जिसके बाद मासूम तुषार को टिब्बी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया.         

मृतक तुषार पुत्र सुरेंद्र निवासी मिर्जावालीमेर था. घटना तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के बेहरवाला कलां 654 आरडी की है. एएसआई लालचंद अस्पताल पहुंचे, हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया.