जयपुरः प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव होगा. आज और कल पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत है. 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार है. भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है. मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोटा संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश के आसार है.
दो-तीन दिन के मानसून ब्रेक से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री दर्ज हुआ. जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई. इन शहरों में 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया.