जयपुरः राजस्थान में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत 2.40 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए है. मतदाता सूची में नाम जोड़े गए है. 18-19 वर्ष आयु वर्ग में 4,30,701 आवेदन मिले है. दोनों आयु वर्गों में फॉर्म-6 के कुल 7.78 लाख से अधिक आवेदन मिले है. मतदाता पंजीकरण में जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की गई. न्यूनतम प्रगति वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों को सुधार के लिए चेतावनी दी.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अभियान के तहत विशेष रूप से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा को लेकर फोकस है. प्रथम बार मतदान के लिए पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर फोकस किया जा रहा है. इस अवधि में युवा एवं जोड़े जाने से शेष रहे अन्य आयु वर्गों में आवेदन मिले. फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए कुल 7,78,147 आवेदन मिले. विशेष अभियान के तहत 18-19 वर्ष आयु वर्ग में कुल 4,30,701 आवेदन मिले है. इनमें 1 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त 31,600 अग्रिम आवेदन भी शामिल हैं. वहीं, 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में 1 से 20 अक्टूबर 2026 तक कुल 3,47,446 आवेदन मिले.
मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ेः
दोनों आयु वर्गों में नाम जोड़ने के लिए कुल 7,78,147 आवेदन मिले. इन आवेदनों में से 3,52,778 आवेदनों के संबंध में 7 दिवस की आपत्ति अवधि पूरी होने पर कार्यवाही होगी. 1 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर नाम जोड़े. ERO ने दोनों आयु वर्गों में कुल 2,40,534 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े. इनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 58% आवेदनों का निस्तारण कर 1,39,972 मतदाता शामिल है. 20 वर्ष और अधिक आयु वर्ग के 54% आवेदनों का निस्तारण कर 1,00,562 मतदाता शामिल किये. शेष आवेदनों के संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है.