नागौर: नागौर में रालोपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई के पैर तोड़ने का मामला सामने आया है. दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने सरिए से ताबड़तोड़ वार किए है. बदमाशों ने लोहे की रॉड से बाइक सवार युवक के दोनों पैर तोड़ दिए.
नागौर के श्रीबालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव की घटना बताई जा रही है. सूचना मिलते ही श्रीबालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को नागौर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मारपीट करने वाले बदमाश सथेरण गांव के उसके रिश्तेदार थे. पुरानी घरेलू रंजिश के चलते मारपीट की. घायल की झोरड़ा निवासी मूलाराम भाकर के रूप में पहचान हुई. मूलाराम चूरू जिले के लालगढ़ में निजी विद्यालय में बस ड्राइवर है.
नागौर में रालोपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई के तोड़े पैर:
-दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने सरिये से ताबड़तोड़ किए वार
-बदमाशों ने लोहे की रॉड से बाइक सवार युवक के दोनों पैर तोड़े
-नागौर के श्रीबालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव की घटना
-सूचना मिलते ही श्रीबालाजी थाना पुलिस पहुंची मौके पर
-घायल युवक को पहुंचाया नागौर राजकीय जिला चिकित्सालय
-घायल युवक का चल रहा अस्पताल में इलाज
-मारपीट करने वाले बदमाश थे सथेरण गांव के उसके रिश्तेदार
-पुरानी घरेलू रंजिश के चलते की मारपीट
-घायल की झोरड़ा निवासी मूलाराम भाकर के रूप में हुई पहचान
-मूलाराम चूरू जिले के लालगढ़ में निजी विद्यालय में है बस ड्राइवर