NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

टोंक :  NH-52 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है.  हादसे में एक की मौत हो गई है वहीं दो गंभीर घायल हो गए हैं. सूचना पर निवाई थानाधिकारी घासीराम घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में तीन युवक ट्रक की चपेट में आए. हाईवे पुलिस ने घायलों को उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया है. जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति सिराजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया है. दो अन्य गंभीर घायलों को टोंक रैफर किया है. पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है.

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा
-ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 
-हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल
-सूचना पर निवाई थानाधिकारी घासीराम पहुंचे घटनास्थल पर 
-जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में तीन युवक आए ट्रक की चपेट में 
-हाईवे पुलिस ने घायलों को पहुंचाया उप जिला अस्पताल निवाई
-जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति सिराजुद्दीन को किया मृत घोषित
-दो अन्य गंभीर घायलों को टोंक किया रैफर 
-पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में