जयपुर: अगर आपका बैंक अकाउंट है तो सावधान हो जाइए. न लिंक क्लिक किया, न OTP बताया...फिर भी बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. साइबर ठगों का नया हथियार बना SIM Swap फ्रॉड,आपके मोबाइल नंबर पर ही निशाना है. आपका SIM बंद...ठग के मोबाइल में आपका नंबर चालू...! फिर ठग तक बैंक OTP पहुंचता है. पहले आपकी निजी जानकारी जुटाते हैं.
फिर डुप्लीकेट SIM जारी कराने का खेल किया जाता है. SIM Swap के बाद बैंकिंग अलर्ट, SMS और OTP सीधे ठगों के मोबाइल पर पहुंच सकते है. अचानक मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाए तो रहें अलर्ट, SIM Swap का संकेत हो सकता है. ऐसें में अगर ‘SIM Not Provisioned’ या ‘Invalid SIM’ दिखे तो तुरंत मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करें. SIM Swap फ्रॉड का शक हो तो सबसे पहले बैंक अकाउंट और UPI सेवाएं सुरक्षित कराएं.
ऐप-बेस्ड ऑथेंटिकेशन अपनाएंः
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें, cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराएं. वहीं एतिहयात के तौर पर SIM Swap से बचने के लिए ऐप-बेस्ड ऑथेंटिकेशन अपनाएं. ट्रांजेक्शन लिमिट कम रखें और अपने नाम के SIM जांचें.