जयपुरः रीट भर्ती परीक्षा-2026 का दूसरा दिन है. 2 पारियों में आज परीक्षा आयोजित हुई. पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक लेवल द्वितीय साइंस मैथ की परीक्षा हुई. लेवल द्वितीय साइंस मैथ की परीक्षा में 90 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे.
दूसरी पारी में दोपहर 3 से 5:30 बजे तक लेवल द्वितीय सोशल स्टडी की परीक्षा में 88 प्रतिशत उपस्थिति रही. कल भी लेवल द्वितीय कि दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी. सुबह की पारी में लेवल द्वितीय इंग्लिश और शाम की पारी में लेवल द्वितीय हिंदी की परीक्षा होगी.