नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान समाने आया है. राहुल गांधी ने कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज बुलंद करने सड़कों पर है. मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी.
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता. जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए,उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया. मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं.
आपको बता दें कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज भारत बंद है. ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन ने भारत बंद बुलाया है. इस बंद का असर देशभर के कई जिलों में देखने को मिल सकता है.
किसान संगठनों ने यह आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अमेरिकी कंपनियों को बढ़त देगा और भारतीय कृषि-बाजार पर दबाव बढ़ाएगा. उनका कहना है कि इससे डेयरी उत्पाद, अनाज, सोयाबीन तेल, पशु चारा जैसे उत्पाद सस्ते दामों पर भारत में आएंगे और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे.