यूपी के मथुरा में बड़ा सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत

यूपी के मथुरा में बड़ा सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचल दिया है. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो हई है जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं वहीं एक गंभीर घायल है. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.