सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जो लोग सपना देख रहे है बाबरी ढांचे का... कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जो लोग सपना देख रहे है बाबरी ढांचे का... कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे

जयपुरः बाराबंकी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं. जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं. इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं. इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे. 

रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं है. जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा. कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो. यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे. 

नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है. कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है.