जयपुरः देश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. अब जानकार सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है. AI 2030 विमान हाईजैक की संभावना है. इस पूरी खबर को लेकर गृह मंत्रालय बेहद गंभीर है.
दिल्ली से भी NSG कमांडो टीम जयपुर के लिए हो चुकी है. एक घंटे के अंदर टीम NSG कमांडो टीम जयपुर पहुंचेगी. ATS समेत सभी प्रमुख एजेंसी जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद है. जयपुर एयरपोर्ट पर पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है. ACS होम भास्कर ए सावंत, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, कलेक्टर संदेश नायक समेत सभी प्रमुख अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद है.
बम की अफवाह के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. बम थ्रेट के साथ हाईजैक की भी सूचना मिल रही है. हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बम की अफवाह से फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मचा गया. बता दें कि विस्तारा की इस फ्लाइट को एयर इंडिया संचालित करता है. मामले की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर पहुंच गया है. बम थ्रेट के बाद विमान की सघन जांच की जा रही है.