
जयपुरः सीकर में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला. प्रधान चुनाव में भाजपा को खाता भी नहीं खोलने दिया. सीकर में 16 में से 15 जगह कांग्रेस के प्रधान बने. लक्ष्मणगढ़ में तीनों प्रधान कांग्रेस के बने. अपने गृह जिले में डोटासरा ने छाप छोड़ी. भाजपा के प्रेम सिंह बाजोर अपने भाई को पिपराली में नहीं जितवा सके.
प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुने गए. कांग्रेस के 255 पंचायत समितियों में प्रधान बने तो बीजेपी ने 105 पंचायत समितियों में बाजी मारी. RLP के 24,CPIM के 2,BAP के 14,निर्दलीय और अन्य के 19 पंचायत समितियों में प्रधान बने.
कांग्रेस ने कायम किया दबदबाः
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बना. कांग्रेस के राजेश कुमार सैनी प्रधान निर्वाचित हुए. राजेश सैनी को 15 वोट मिले. जबकि भाजपा की प्रियंका बाई जादौन को 4 वोट मिले.
बीकानेर लूनकरणसर में कांग्रेस ने प्रधान बनाया. परमेश्वरी देवी लूणकरणसर प्रधान बनी. परमेश्वरी को 17 मत मिले. एक मत पत्र खाली.
नीमराणा पंचायत समिति में कांग्रेस की चेतना राघव की प्रधान बनी. कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले. पर्ची डालकर प्रधान का निर्णय किया गया.
जालोर की 14 पंचायत समितियों में से 12 में कांग्रेस के प्रधान बने. जालोर पंचायत समिति में Cross Voting से भाजपा का प्रधान बना. कांग्रेस के 3 सदस्यों ने Cross Voting कर भाजपा को वोट दिया. सांचौर पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत मिलने से आज प्रधान बना.
जालोर के रानीवाड़ा की तीनों पंचायत समिति में कांग्रेस ने कब्जा किया. जालोर के रानीवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बना. लीला देवी मंजीराम चौधरी रानीवाड़ा की प्रधान बनी. भाजपा की अणसी देवी को 9 मतों से हराया.
लोहावट पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत हुई. कांग्रेस की रेखा विश्नोई लोहावट प्रधान बनीं. प्रधान पद के चुनाव में रेखा विश्नोई निर्वाचित हुईं.
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की. गणेश जाट पंचयात समिति के प्रधान बने.
माधोराजपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रियंका गुर्जर प्रधान बनी. कांग्रेस की प्रियंका गुर्जर ने RLP के गजेंद्र छाबा को हराया.
सिरोही में 8 में से 7 पंचायत समितियों पर कांग्रेस के प्रधान बने. सिरोही जिले में कांग्रेस का परचम, भाजपा को सिर्फ 1 पंचायत समिति मिली है. 8 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई, 7 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बने.
सिकन्दरा पंचायत समिति में कांग्रेस से मलखान गुर्जर प्रधान पद पर विजय हुए. कांग्रेस से मलखान गुर्जर 13 मतों से विजयी हुए. कांग्रेस के मलखान गुर्जर को 16 मत मिले.
जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान के नतीजे घोषित हो गए है. कांग्रेस पार्टी से कमला देवी एचेरा प्रधान बनी. कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 13 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी ममता कुमावत को 6 वोट मिले.
कांग्रेस की कमला जानू चिड़ावा पंचायत की प्रधान बनी. भाजपा की मंजू भांबू को 4 मतों से शिकस्त दी.
जमवारामगढ़ की दोनों पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत हुई. पंस जमवारामगढ़ में दीपक शर्मा और आंधी में माया वर्मा गांव की सरकार चलाएंगी. आंधी में माया देवी निर्विरोध, जमवारामगढ़ में दीपक शर्मा को बंपर मतों से जीत मिली.
बसवा पंचायत समिति प्रधान पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस से कमला देवी प्रधान निर्वाचित हुए, कांग्रेस को 10 मत मिले है. निर्दलीय प्रत्याशी तेजसिंह सिहरा को 5 मत मिले.
सवाई माधोपुर में नवगठित वजीरपुर पंचायत समिति पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. कांग्रेस की बृजबाई वजीरपुर पंचायत समिति की प्रधान बनी. कांग्रेस की बृजबाई ने 10 वोट हासिल किए. जबकि भाजपा की गीता देवी को महज 5 वोट मिले.
सूरजगढ़ विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, सूरजगढ़, बुहाना और सिंघाना में कांग्रेस के प्रधान बने हैं.
बैजूपाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की सागर बाई जीती, कांग्रेस को 13 मत मिले है. भाजपा की बीना मीना को 3 मत मिले.
बकानी पंचायत समिति में कांग्रेस की सरदार बाई तंवर प्रधान बनीं. 9 मतों से जीती. 17 में से 13 वोट कांग्रेस को मिले. भाजपा की संतरा बाई को 4 मत मिले.
डीडवाना के नावा पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस की तारा देवी विजय हुई. भाजपा की सुमन हारी, कांग्रेस की तारा देवी को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा की सुमन को 9 वोट मिले.
टिब्बी पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस की नीलम बुडानिया प्रधान बनी. नीलम को 17 मत मिले. भाजपा समर्थित निर्दलीय विद्या देवी चाहर को 6 मत मिले.
जयपुर की गुढ़ा पंचायत समिति से कांग्रेस की मंजू देवी गिल प्रधान बनी. मंजू देवी वार्ड नंबर 7 से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई थीं. गुढ़ा पंचायत समिति की पहली महिला प्रधान बनने का गौरव मिला.