
खैरथल: राजस्थान के खैरथल जिले के कोटकासिम प्रधान चुनाव में भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. पंचायत समिति सभागार में समर्थकों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. कोटकासिम पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.विनोद कुमारी सांगवान अपने 9 नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मतदान स्थल पहुंचीं.
कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच तनावपूर्ण माहौल बनने से विवाद बढ़ा. भीड़ को समझाने पुलिस पहुंची, लेकिन हालात उग्र होते गए. हंगामे के बाद कोटकासिम में सुरक्षा व्यवस्था High Alert पर है. प्रधान पद के लिए कांग्रेस से डॉ. विनोद कुमारी सांगवान और भाजपा से लोकेश कुमार मैदान में है. चुनावी मुकाबले के बीच हंगामे ने सियासी तनाव बढ़ाया.
मौके पर ASP किशोर कुमार बुटोलिया और DSP लालसिंह यादव मोर्चा संभाल रहे है. SHO जसवंत यादव, शेरसिंह चौधरी, महिला थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात है. साइबर थाने से राम अवतार मीणा सहित अनेक पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद है.
आपको बता दें कि कोटकासिम पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हुई. निर्दलीय सदस्यों के समर्थन को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जोड़तोड़ का दौर है. 19 वार्डों में भाजपा को 8, कांग्रेस को 3 और निर्दलीयों व अन्य को 8 सीटें मिलीं है. प्रधान पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है. निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम है. दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान हो रहा है. मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी. कोटकासिम पंचायत समिति के नए प्रधान का नाम घोषित होगा.