
जोधपुरः पंस झंवर के मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा RLP के मतदाता पहुंचे है. पंचायत चुनाव में झंवर पंचायत समिति में बड़ा सियासी खेल देखने को मिल रहा है. प्रधान चुनाव से पहले भाजपा ने RLP के कुनबे में सेंध लगाई है. RLP की चीड़ी देवी पाला बदल भाजपा खेमे में शामिल हुई है.
चीड़ी देवी के भाजपा में आने से चुनावी समीकरणों में बदलाव आया है. झंवर में प्रधान पद के चुनाव को लेकर मुकाबला दिलचस्प हुआ है. भाजपा और कांग्रेस दोनों की अपने सदस्यों पर निगाहें टिकी है. Cross Voting की आशंका ने दोनों खेमों की बेचैनी बढ़ाई है.
मतदान को लेकर सभी पंचायत समितियों में पुख्ता इंतजाम किए गए है. जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर आलोक रंजन ने मतदान स्थल निर्धारित किए. शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के बाद मतगणना शुरू होगी. मतगणना के बाद आज ही प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. आसोप, बालेसर, आगोलाई, उम्मेदनगर सहित 23 पंचायत समितियों में निर्वाचन. कल उप-प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी. पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया और ग्रामीण SP पंकज यादव के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.