परिसीमन बिल पर संसद में फिर सियासी संग्राम! 30 नवंबर को लोकसभा में बिल लाने की तैयारी, रिजिजू बोले- विपक्ष हल्की बातें न करे

संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता कर संसद की आगामी कार्यवाही और सरकार की मंशा को लेकर अपनी बात रखी.
विस्तार में

नई दिल्ली: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता कर संसद की आगामी कार्यवाही और सरकार की मंशा को लेकर अपनी बात रखी.

रिजिजू ने कहा कि संसद में अच्छी चर्चा होनी चाहिए और सार्थक बातचीत होनी चाहिए. देश में संसदीय लोकतंत्र है और संसद का गठन चर्चा एवं संवाद के लिए किया गया है. उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि हल्की बातें करने के बजाय महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए.

रिजिजू ने बताया कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण बिल लाने की तैयारी है. वहीं 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही प्रस्तावित है. संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और इससे जुड़े विधेयकों को लेकर चर्चा होने की संभावना के बीच सरकार की तैयारियों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

गौरतलब है कि सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने का प्रस्ताव रखा है. दोनों सदनों की कार्यवाही कारोबारी जरूरतों के अनुसार 3 दिसंबर तक चल सकती है.