लोकसभा और विधानसभा की सीटों में होगी 50% बढ़ोतरी... कैबिनेट ने दी मंजूरी, DMK की दोनों शर्तें मानी

कैबिनेट बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. कैबिनेट ने 50% सीट बढ़ाने को मंजूरी दी है. कैबिनेट में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने 50% सीट बढ़ाने को मंजूरी दी.
विस्तार में

नई दिल्लीः कैबिनेट बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. कैबिनेट ने 50% सीट बढ़ाने को मंजूरी दी है. कैबिनेट में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने 50% सीट बढ़ाने को मंजूरी दी. 

जिसके तहत लोकसभा,विधानसभा की सीटों में 50% बढ़ोतरी होगी. सभी राज्यों में 50 फीसदी सीट बढ़ाने को मंजूरी दी गई है. सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी.  सरकार ने परिसीमन में DMK की दोनों शर्तें मानी है. अगले 25 साल तक परिसीमन फ्रीज करने का फैसला किया गया है.  यह बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले लिया गया है. जिसके दौरान सरकार द्वारा डिलिमिटेशन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक में बदलावों को पेश किए जाने की उम्मीद है. 

लोकसभा में 361 वोटों की जरूरतः
महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को पास कराने के लिए सरकार ने रणनीति तैयार की है. बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 361 वोटों की जरूरत है, NDA के पास फिलहाल करीब 320 सांसदों का संख्या बल है. सूत्रों के मुताबिक, DMK के 22 सांसदों का समर्थन मिल सकता है. NCP (शरद पवार) के 8 सांसद भी सरकार के समर्थन में आ सकते है.     

सरकार जरूरी आंकड़े तक पहुंचने की रणनीतिः
JMM के 3 सांसदों के समर्थन की भी संभावना है, विपक्ष की कुछ पार्टियां,BJD समेत मतदान से दूरी या वॉकआउट कर सकती है. ऐसे समीकरणों के जरिए सरकार जरूरी आंकड़े तक पहुंचने की रणनीति बना रही है. राज्यसभा में भी DMK,YSRCP और BJD जैसे दलों के समर्थन/मतदान समीकरण पर सरकार की नजर है