नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए... कई ठिकानों पर दबिश, तलाशी अभियान चलाया, विशेष पुलिस टीमों का गठन

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए बारां पुलिस बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है. तीन विशेष टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी. नाहरगढ़ थाना प्रकरण में आरोपी नरेश मीणा की धरपकड़ के लिए बारां और बूंदी जिले में व्यापक तलाशी अभियान जारी है. SP अभिषेक अंदासु के निर्देशन में ASP सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया.
विस्तार में

बारां: नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए बारां पुलिस बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है. तीन विशेष टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी. नाहरगढ़ थाना प्रकरण में आरोपी नरेश मीणा की धरपकड़ के लिए बारां और बूंदी जिले में व्यापक तलाशी अभियान जारी है. SP अभिषेक अंदासु के निर्देशन में ASP सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया. 

पहली टीम ने नयागांव, फार्म हाउस और गऊघाट पेट्रोल पंप पर तलाशी की. CO अटरू रामानंद यादव, CI छबड़ा राजेश खटाणा, CI कवाई राजपाल सिंह अटरू-मोठपुर थाना पुलिस और जिला QRT शामिल. दूसरी टीम ने गुन्दलाई, सारनखेड़ा और अमलावदा हाली क्षेत्र में दबिश दी. CO छबड़ा ताराचंद और CI छीपाबड़ौद गंभीर सिंह मय जाब्ता ने संभावित
ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. 

दबिश व तलाशी जारी:
तीसरी टीम बूंदी जिले के केशोरायपाटन क्षेत्र में सक्रिय है. CI मोठपुर कमल सिंह और CI नाहरगढ़ विवेक हरसाना मय जाब्ता ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की. छबड़ा, कवाई, अटरू, मोठपुर, छीपाबड़ौद और नाहरगढ़ थाना पुलिस अभियान में शामिल है. बारां और बूंदी जिले में सघन चैकिंग, दबिश व तलाशी जारी है. पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है.