14-14 की टक्कर में एक वोट का वार, बाजी ले गया कमल इस बार ! कांग्रेस का गणित बिगड़ा, RLP ने पलट दी किस्मत

चित्तौड़गढ़ में चौदह-चौदह की टक्कर में एक वोट ने बाजी बदल कर रख दी. 14-14 की बराबरी में RLP के एक वोट ने भाजपा की किस्मत पलट दी. कांग्रेस का गणित बिगड़ गया. और भाजपा के भंवर सिंह ने बाजी मार ली. पूरे समीकरण में शंकरी देवी का वोट निर्णायक बना, एक वोट से जीत का रास्ता खुला.
विस्तार में

चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ में चौदह-चौदह की टक्कर में एक वोट ने बाजी बदल कर रख दी. 14-14 की बराबरी में RLP के एक वोट ने भाजपा की किस्मत पलट दी. कांग्रेस का गणित बिगड़ गया. और भाजपा के भंवर सिंह ने बाजी मार ली. पूरे समीकरण में शंकरी देवी का वोट निर्णायक बना, एक वोट से जीत का रास्ता खुला. 

जिस समर्थन पर सबकी नजर थी, आखिर उसी ने नतीजा तय कर दिया. शंकरी बाई को लग्जरी वैन से लाने का दृश्य भी चर्चा का विषय बना. वोट डालने जाते वक्त बेटे की आवाज ने मुकाबले में नया रंग भर दिया. बेटे ने मां से कहा कि मम्मी हाथ पर वोट देना, लेकिन वोट कमल को गया.    

ऐसे में कांग्रेस के खेमे में हार की कसक, भाजपा समर्थकों में जीत का जश्न देखने को मिल रहा है. एक वोट का ऐसा खेल चला कि प्रधान की कुर्सी भाजपा के खाते में चली गई है. और कांग्रेस टक्कर के बावजूद खाली हाथ रह गई.