Up Pradhan Election 2026: उपप्रधान चुनाव में RLP का जलवा, कई पंचायत समितियों में लहराया जीत का परचम, जानें कहां किसने मारी बाजी ?

राजस्थान में पंचायत समितियों में उपप्रधान के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. नतीजों के साथ ही कई पंचायत समितियों में राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर साफ हो रही है. कहीं जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है तो कहीं हार-जीत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति में RLP ने उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की है.
विस्तार में

जयपुरः राजस्थान में पंचायत समितियों में उपप्रधान के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. नतीजों के साथ ही कई पंचायत समितियों में राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर साफ हो रही है. कहीं जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है तो कहीं हार-जीत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति में RLP ने उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की है.

जोधपुर के बावड़ी में उपप्रधान का चुनाव परिणाम घोषित हुआ. बावड़ी में RLP से रामकिशोर उपप्रधान  बने. RLP को 9 वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 6 मत मिले. बावड़ी में RLP का दूसरी बार बोर्ड बना. RLP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई. 

दूदू के मौजमाबाद पंचायत समिति उप प्रधान के पद पर RLP की मंशा देवी जाट निर्वाचित हुई. मंशा देवी को 11 वोट मिले तो विपक्षी प्रत्याशी को 7 वोट ही मिले. जबकि प्रधान के पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया था RLP के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.     

वहीं पीलवा पंचायत समिति में RLP के अजयराज पवार उपप्रधान बने. 
डीडवाना प्रधान पद पर RLP की प्रमा देवी ने कब्जा किया.
लाडनूं प्रधान पद पर RLP के मानाराम परिहार विजयी हुए. 
मकराना प्रधान पद पर RLP की दुर्गा देवी ने जीत दर्ज की. 
इटावा बामनिया प्रधान पद पर में RLP की जड़ाव देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई. 
पीलवा प्रधान पद पर RLP के अजय राज पंवार ने जीत दर्ज की.