
हनुमानगढ़: रावतसर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवनिर्वाचित सरपंच के 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. हादसा पल्लू-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुडानिया हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.
मृतक की पहचान कन्हैया पुत्र भागीरथ थालौड़ के रूप में हुई है. हादसे की सूचना पर पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पल्लू सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया.
गौरतलब है कि मृतक के पिता भागीरथ थालौड़ हाल ही में संपन्न पंचायती राज चुनाव में दनियासर ग्राम पंचायत से निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे. बेटे की मौत से चुनावी जीत की खुशियां मातम में बदल गईं.