पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2026: तीसरे दिन 2,912 नामांकन दाखिल, अलवर में सबसे ज्यादा 101

पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2026: तीसरे दिन 2,912 नामांकन दाखिल, अलवर में सबसे ज्यादा  101

जयपुरः पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2026: तीसरे दिन 2,912 नामांकन दाखिल हुए है. तीसरे दिन 2,741 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे है. अब तक कुल 2,953 नामांकन दाखिल, 2,780 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. तीसरे दिन सबसे ज्यादा नामांकन अलवर की रेणी पंचायत समिति में 101 हुए. 

झालावाड़ के डग में 88 और भीलवाड़ा के कोटड़ी में 70 नामांकन हुए. सबसे कम नामांकन नागौर की पांचौड़ी में 1, कोटा की सांगोद और सुल्तानपुर में 3-3 नामांकन हुए.

तीसरे दिन 635 नामांकन दाखिलः
वहीं जिला परिषद चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन 635 नामांकन दाखिल हुए. तीसरे दिन 600 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, अब तक कुल 651 नामांकन हुए. बाड़मेर में सर्वाधिक 56, डूंगरपुर में 58 और अलवर में 64 नामांकन दाखिल हुए.     

अब तक 615 उम्मीदवारों ने नामांकन भरेः
जयपुर में तीसरे दिन 43, उदयपुर में 48 और भीलवाड़ा में 46 नामांकन दाखिल हुए. जिला परिषद की 586 सीटों के लिए अब तक 615 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे.