Panchayat Elections: CM भजनलाल का विरोधियों को सीधा संदेश, बोले- चुनौतियों से डरने वाले नहीं, अंतिम जीत सत्य की होगी

पंचायत राज चुनावों परिणामों के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम चुनौतियां से डरने वाले नहीं भ्रम फैलाने वाले जानते है इसका प्रभाव कुछ समय रहता है अंत में जीत सत्य की होती है हम दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नही राजस्थान की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी को हम पूरा करेंगे. कार्यक्रम संविधान दिवस का लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन से संदेश साफ दे दिया. सीएम के संबोधन ने कार्यकर्ताओं के बीच उपजी निराशा से उबरने का संकेत दिया है.
विस्तार में

जयपुर: पंचायत राज चुनावों परिणामों के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम चुनौतियां से डरने वाले नहीं भ्रम फैलाने वाले जानते है इसका प्रभाव कुछ समय रहता है अंत में जीत सत्य की होती है हम दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नही राजस्थान की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी को हम पूरा करेंगे. कार्यक्रम संविधान दिवस का लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन से संदेश साफ दे दिया. सीएम के संबोधन ने कार्यकर्ताओं के बीच उपजी निराशा से उबरने का संकेत दिया है.

राजस्थान के पंचायत चुनावों के परिणामों के बाद दिल्ली में मंथन जो चुका. केंद्रीय नेतृत्व ने बीजेपी के प्रादेशिक नेतृत्व के साथ दिल्ली में करीब 3घंटे तक मैराथन बैठक की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार की अगुवाई में बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष को फीडबैक दिया. हार की निराशा से कार्यकर्ताओं को उबारने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संविधान दिवस का संबोधन बेहद खास था सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि विरोधियों को साफ संदेश दिया कि हम चुनौतियां से डरने वाले नहीं भ्रम फैलाने वाले जानते है इसका प्रभाव कुछ समय रहता है अंत में जीत सत्य की होती है.

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव से जुड़ी बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की ओर से चुनावी प्रदर्शन को लेकर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की गई. रिपोर्ट में टिकट वितरण, स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता, चुनाव प्रबंधन और नेताओं की भूमिका जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई. संगठन की ओर से यह दलील सामने आई कि टिकट वितरण में स्थानीय संगठन की राय को अपेक्षित महत्व नहीं मिला. कई जगह चुनावी फैसलों में संगठन की भूमिका सीमित रही. 

---दिल्ली समीक्षा बैठक में उठे अहम सवाल ---
-स्थानीय संगठन की राय को अपेक्षित महत्व नहीं मिला
-टिकट चयन में विधायकों का दखल 
-प्रदेश संगठन के फीडबैक को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तवज्जो नहीं दी
- स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता और रणनीति पर सवाल
-हार के लिए टिकट चयन से लेकर सरकार के फैसलों तक की समीक्षा जरूरी
-फीडबैक में स्वर्ण समाज की ओर से यूजीसी रोलबैक को लेकर नाराजगी को भी कारण बताया गया
-पहले मिले चुनावी संकेतों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया ?
-निकाय चुनावों के बाद सामने आई कमियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?
-फीडबैक में कहा गया की पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही.
-सरकार की योजनाएं आम जनता तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंचाना भी एक फीडबैक का बिंदु रहा जबकि प्रचार रथ गांव गांव पहुंचे थे.