जयपुर: कांग्रेस की पंचायत चुनाव टिकट वितरण से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. कांग्रेस ने पहले चरण की टिकटों का आज वितरण शुरू किया. पीसीसी वार रूम से सिंबल के लिफाफे रवाना हो रहे है.जिला प्रभारी और जिला इलेक्शन पर्यवेक्षकों को टिकटों के लिफाफे दिए जा रहे है.
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य की टिकटों के लिफाफे वितरित हो रहे है. प्रभारी और पर्यवेक्षक फिर संबंधित क्षेत्र में जाकर टिकट बांटेंगे. पहले चरण के लिए कल नामांकन की आखिरी तारीख है. रणनीति के तहत निकाय चुनाव की तरह कुछ जगह इस बार भी कांग्रेस सूची जारी नहीं करेगी. हालांकि दोपहर बाद कुछ जगह के उम्मीदवारों की सामने सूची आ सकती है.
कांग्रेस की पंचायत चुनाव टिकट वितरण से जुड़ी बड़ी खबर:
-कांग्रेस ने पहले चरण की टिकटों का आज वितरण किया शुरू
-पीसीसी वार रूम से सिंबल के लिफाफे हो रहे रवाना
-जिला प्रभारी और जिला इलेक्शन पर्यवेक्षकों को दिए जा रहे टिकटों के लिफाफे
-जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य की टिकटों के लिफाफे हो रहे वितरित
-प्रभारी और पर्यवेक्षक फिर संबंधित क्षेत्र में जाकर बांटेंगे टिकट
-पहले चरण के लिए कल है नामांकन की आखिरी तारीख
-रणनीति के तहत निकाय चुनाव की तरह कुछ जगह इस बार भी कांग्रेस नहीं करेगी सूची जारी
-हालांकि दोपहर बाद कुछ जगह के उम्मीदवारों की सूची आ सकती सामने
पंचायत चुनाव को लेकर अशोक गहलोत की अपील:
पंचायत चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने अपील करते हुए कहा कि सभी सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारियों एकजुट होकर संघर्ष करें. नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने परिसीमन में जो मनमानी की. वैसी ही शिकायतें पंचायती राज में भी हैं. अब भाजपा, प्रशासन और पुलिस नगरीय निकाय चुनावों जैसा दुरुपयोग जरूर दोहराएगी. पुलिस और प्रशासन की इस बेईमानी का सामना हमें आमजन को साथ लेकर करना होगा.
इतनी बेईमानी के बावजूद कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ग्रामीण क्षेत्रों में तो कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही, इसलिए कांग्रेस जीतेगी ही. यह लड़ाई किसी एक की नहीं, हम सबकी है. मैं भी अपने स्तर पर जनप्रतिनिधियों से फोन पर संवाद कर रहा हूं. कई साथियों से बात कर चुका हूं, हमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों के बीच रहना होगा. जब जनता साथ होगी तो कोई प्रशासन और कोई पुलिस जनादेश नहीं छीन सकेगा. आइए, हम सब मिलकर पूरी ताकत से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें.