जैसलमेर: पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद 68 वर्षीय आरोपी नरेश कुमार ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दरअसल आरोपी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का निवासी था. गिरफ्तारी कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 138/2026 में हुई थी.
12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. 13 अक्टूबर को अदालत से पीसी मिली थी. रात करीब 8:15 बजे आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की थी. पुलिस तत्काल जवाहर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने 108 से जोधपुर रैफर किया. जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में चल आरोपी का इलाज रहा था.
इस दौरान 14 अक्टूबर सुबह 5:45 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. जैसलमेर पुलिस शव को लेकर जोधपुर रवाना हो गई है. जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी था. परिवादी ने पोंग बांध विस्थापित को आवंटित जमीन हड़पने का आरोप लगाया था. मामले को लेकर कोतवाली थानाधिकारी प्रेमाराम ने पुष्टि की.