नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चुनाव आयोग के मुद्दे पर मीडिया से रूबरू हुए. राहुल गांधी ने कहा कि लोगो को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. बसों और ट्रेनों को क्यों रोका जा रहा. दिल्ली में हर तरफ पुलिस ही पुलिस है. राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली को किला बना दिया. आज बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च. लोकतंत्र और न्याय के लिए मार्च करेंगे.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं. सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं.
उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे.हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.