सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा- कल तक जो लोग घी पीने में व्यस्त थे वे आज बोल रहे भ्रष्टाचार है

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा- कल तक जो लोग घी पीने में व्यस्त थे वे आज बोल रहे भ्रष्टाचार है

जयपुरः विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मेहनती युवा खड़े रह जाते थे. उस वक्त युवाओं की याद नहीं आई. उस वक्त नैतिकता की किताब कहां गई'? उस वक्त नैतिकता कहां थी. एक दिन कुर्सी खिसकी, एक चमत्कार हुआ. कल तक जो लोग घी पीने में व्यस्त थे. वे आज बोल रहे हैं भ्रष्टाचार है. युवा देश का भविष्य है. वाह, पहले घी पी लिया अब उपदेश दे रहे हैं. सत्ता हाथ में थी,  मुंह में माखन था, सत्ता गई तो ज्ञान की मटकी भर गई. 

जब कुर्सी थी तब विवेक छुट्टी पर चला गया था क्या'? ईमानदारी रिटायरमेंट बाद की योजना नहीं होती. सबसे मजेदार है कि हर मंच पर ईमानदारी का पाठ पढ़ाया जा रहा है. ईमानदारी वो है जो कुर्सी पर बैठकर दिखाई जाती है. युवाओं को भाषण नहीं, निष्पक्ष परीक्षा चाहिए. नेता प्रतिपक्षजी युवा साथियों से कह दीजिए, तैयारी करें, परीक्षा ईमानदारी से होगी. बैक डोर एंट्री की कोशिश करने वाली की जेल में एंट्री पक्की है.  

भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में की बड़ी घोषणाः
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बड़ी घोषणा की. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनेगा, जल्द मसौदा विधानसभा में रखेंगे. मैं राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं. कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे. जिससे प्रदेश में खेजड़ी का संरक्षण हो सके. अगस्त में पर्यावरण प्रेमी संत मुझे मिले थे बीकानेर, फलौदी,जोधपुर, नागौर जिले के. मैंने कहा था खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने के लिए निर्देश दे दिए थे, प्रक्रिया चल रही है. हम जल्द सदन में उसका मसौदा प्रस्तुत करेंगे.