
नई दिल्लीः अमेरिका ने भारत पर फिर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. अमेरिका ने भारत पर फिर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया. ट्रंप प्रशासन ने करीब 7 देशों पर टैरिफ का प्रस्ताव रखा. भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी से व्यापारिक हलचल तेज हो गई है
प्रस्तावित टैरिफ की खबर से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. टैरिफ प्रस्ताव के बाद अमेरिकी बाजारों में निवेशकों की बढ़ी चिंता है.
अमेरिका का इस पर कहना है कि यह कदम दुनिया भर के बाजारों में जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन की समस्या से निपटने के लिए उठाया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी मार चीन पर पड़ेगी, जिस पर पहले से लगे टैक्स के अलावा 20 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा.