नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियां रद्द की गई हैं. कई कब्रिस्तानों, दरगाहों, मस्जिदों की संपत्तियां वक्फ से बाहर हो सकती हैं. उम्मीद पोर्टल पर दर्ज 1,18,302 में 31,328 संपत्तियों का पंजीयन रद्द हुआ है.
5 जून तक सही दस्तावेज अपलोड नहीं होने पर संपत्तियां रद्द हो सकती है. केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने पिछले वर्ष 5 जून को फैसला किया था. वक्फ संपत्तियों का ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कराने का फैसला पहले 6 माह का था.
उसके बाद समय 6 माह और बढ़ा दिया गया था. इस वर्ष 5 जून को यह समय सीमा खत्म हो रही है. 1,18,302 में से 53,711 संपत्तियों को मंजूरी, 20,546 संपत्तियों की जांच जारी है. 31,328 संपत्तियों के वक्फ दावे को रद्द करने का फैसला है.