राजस्थान में मतदाता पंजीकरण अभियान में 5.45 लाख से अधिक आवेदन, 15 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के कुल 5,45,863 आवेदन प्राप्त

राजस्थान में मतदाता पंजीकरण अभियान में 5.45 लाख से अधिक आवेदन, 15 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के कुल 5,45,863 आवेदन प्राप्त

जयपुर: राजस्थान में मतदाता पंजीकरण अभियान में 5.45 लाख से अधिक आवेदन हुए. 15 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के कुल 5,45,863 आवेदन प्राप्त हुए. 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं के 3,03,110 आवेदन मिले. 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के 2,42,753 आवेदन प्राप्त हुए. युवा मतदाताओं के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने अभियान की समीक्षा की. DEO और ERO के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की. BLO को पंजीकरण से वंचित पात्र मतदाताओं की पहचान के निर्देश दिए. पात्र युवाओं तक पहुंचकर फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया. भरतपुर, करौली, बूंदी, अलवर और धौलपुर में युवा पंजीकरण में उल्लेखनीय प्रगति है. 

बसेड़ी, कठूमर, नदबई और अलवर ग्रामीण सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में युवा पंजीकरण में बेहतर काम है. 20 वर्ष एवं अधिक आयु के मतदाताओं के पंजीकरण में करौली, अलवर, भरतपुर, जयपुर और सवाई माधोपुर आगे है.

झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, टोडाभीम और तिजारा में 20 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं के आवेदन अधिक है. VOTERS.ECI.GOV.IN और ECINET के जरिए ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं.