जयपुर: SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी डिग्री गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई से फर्जी डिग्री गिरोह में हड़कंप मच गया. इस मामले पर ADG विशाल बंसल और आईजी अजय पाल लांबा ने प्रेस कांफ्रेंस की. फर्जी डिग्री के नेटवर्क को लेकर खुलासा किया. SOG की कार्रवाई से फर्जी डिग्री गिरोह में हड़कंप मच गया. उन्होंने कहा कि
MBBS की फर्जी डिग्री के खेल का पर्दाफाश किया गया.
SOG ने नानजीराम चौधरी और पंकज को गिरफ्तार किया है. नानजीराम चौधरी एक बड़ा अस्पताल चला रहा है. वर्ष 2016 से अस्पताल चला रहा है. जालोर में भास्कर अस्पताल के नाम से अस्पताल है. केवल 8वीं पास नानजीराम बड़ा डॉक्टर बन रखा था. 8वीं के बाद की सभी डिग्रियां फर्जी है. पंकज यादव ने विदेश से MBBS की है, लेकिन FMG में पास नहीं हो पाया. ऐसे में पंकज ने भी फर्जी MBBS की डिग्री ली.
ADG विशाल बंसल और आईजी अजय पाल लांबा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 8वीं पास आदमी डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा है. फर्जी MBBS की डिग्री लाकर 100 बैड के अस्पताल का मालिक बन गया. SOG ने आज बड़ा खुलासा किया है. जालोर के रानीवाड़ा में भास्कर अस्पताल के मालिक नानजीराम चौधरी है.
पहले नानजीराम अस्पताल में पर्ची काटता था. फिर धीरे धीरे डॉक्टर्स का काम सीखा. फिर मुंबई से फर्जी MBBS की डिग्री ले आया और नाम के आगे डॉ.नानजीराम चौधरी गायनो स्पेशलिस्ट लिखने लगा. इतना ही नहीं...इस फर्जी डॉक्टर ने अब तक कई ऑपरेशन कर दिए. अब शातिर से पूछताछ की जा रही है. आज इन दोनों को गिरफ्तार किया गया. SOG अब इस मामले में 7 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.