चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा में ड्रेस कोड में आंशिक परिवर्तन, 1 अप्रैल के बाद होने वाली सभी भर्ती परीक्षा में नियम होंगे लागू, जानिए क्या हुआ बदलाव

चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा में ड्रेस कोड में आंशिक परिवर्तन, 1 अप्रैल के बाद होने वाली सभी भर्ती परीक्षा में नियम होंगे लागू, जानिए क्या हुआ बदलाव

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा में ड्रेस कोड में आंशिक परिवर्तन किया गया. अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड में आंशिक परिवर्तन किया गया. अब अभ्यर्थी के धार्मिक प्रतीक चिन्ह को परीक्षा के दौरान नहीं उतरवाया जाएगा. हालांकि प्रतीक चिन्हों पर किसी प्रकार का नहीं हो मेटल यह भी सुनिश्चित हो. शंका होने पर ब्लूटूथ आदि डिवाइस छुपाया हुआ नहीं हो जांच कर यह भी सुनिश्चित हो. 1 अप्रैल के बाद होने वाली सभी भर्ती परीक्षा में बोर्ड के नए ड्रेस कोड के नियम लागू होंगे.  

आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड के संबंध में संबोधित विज्ञप्ति जारी की गई. पुरुष अभ्यर्थी आधी,पूरी आस्तीन की शर्ट,T-शर्ट,कुर्ता पजामा पेंट पहन कर परीक्षा देंगे. महिला अभ्यर्थी सामान्य परिधान, सलवार सूट,चुन्नी, साड़ी, पुरी आधी आस्तीन का कुर्ता,ब्लाउज और बालों में साधारण रबड बैंड लगा सकेंगी. 

महिला परीक्षार्थी को कांच की पतली चूड़िया पहनकर आने की अनुमति होगी. सादा कलावा,जनेऊ, रूद्राक्ष, कण्ठी जिसमें किसी प्रकार का मेटल नहीं हो, हवाई चप्पल,सेंडल,जूते मौजे सभी छोटे टखने तक के पहनने के अनुमति होगी. अभ्यर्थी कोट, स्वेटर पूरी बाहों की गर्म जर्सी जिस पर मेटल व बड़े बटन नहीं हों पहन कसेंगे.