जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का शुभारंभ करने राजस्थान आने की तैयारी में है. नए साल के जनवरी में ऐसा सम्भव है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस बारे में संकेत दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनवरी 2026 में उद्घाटन की तैयारी है, जिससे रिफाइनरी का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो सके. पीएम मोदी से राजस्थान आने का आग्रह किया गया है.मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजनीति की पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बंदरबांट की वास्तविक कार्य बीजेपी सरकार ने किया. बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी से राज्य को कई क्षेत्रों में लाभ होगा. पचपदरा रिफाइनरी को लेकर अब काम तेजी से हो रहा है. इसे लेकर संशोधित बजट को भजन लाल सरकार ने मंजूरी दे दी है. नए साल में बड़ी सौगात पीएम मोदी देंगे.
इस साल के मार्च में रिफाइनरी प्रोजेक्ट अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेगा. रिफाइनरी से करीब 490 करोड़ लीटर डीजल का सालाना उत्पादन हो सकेगा. रिफाइनरी से अब तक करीब 35 हजार लोगों को रोजगार मिला है. माना जा रहा है कि 2026 और उसके बाद रोजगार देने की क्षमता चौगुनी तक बढ़ सकती है. रिफाइनरी में 52,877 करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने केवल सियासत की बीजेपी ने काम किया. मदन राठौड़ ने कहा कि 2017 के संशोधित MOU में वसुंधरा राजे सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहनों को तर्कसंगत बनाया है, जिससे राज्य के खजाने पर 40 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ कम हुआ..संशोधित एमओयू के बाद राज्य सरकार का वित्तीय बोझ लगभग दो- तिहाई कम हो गया है और निवेश पर प्रतिफल 2% से बढ़कर लगभग 12% होने का अनुमान है.
कांग्रेस रिफाइनरी को अपने कार्यकाल (2013) में शुरू करने का दावा करती है, वहीं भाजपा इस पर 'लटकाए रखने' का आरोप लगाती है, जिससे लागत 37,000 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए हो गई है अब नई भाजपा सरकार जनवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की तैयारी में है, और कैबिनेट ने इसकी संशोधित लागत 79,459 करोड़ रूपये को मंजूरी दी है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, हालांकि, परियोजना में देरी और लागत वृद्धि पर सियासत तेज है
--- रिफाइनरी पर सियासत ---
कांग्रेस का तर्क
2013 में कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी को मंजूरी दी और सोनिया गांधी ने शिलान्यास किया
भाजपा सरकार ने 2014-2018 तक काम रोके रखा, जिससे लागत और देरी हुई
2018-2023 के बीच काम में तेजी आई, 85% काम पूरा हुआ
भाजपा सरकार पर उद्घाटन में देरी का आरोप, जल्द उद्घाटन की मांग
भाजपा के तर्क
रिफाइनरी की लागत में बढ़ोतरी 79,459 करोड़ तकनीकी विस्तार और महंगाई के कारण हुई
प्रधानमंत्री मोदी जनवरी 2026 में उद्घाटन करेंगे, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण है
सरकार ने रिफाइनरी के लिए नई रेल लाइन बिछाने और वाहन स्क्रैपिंग नीति को मंजूरी दी है