VIDEO: कांग्रेस के खाते फ्रीज करने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस, अशोक गहलोत बोले-अगर कोई मामूली चूक हुई तो पेनल्टी लगा देते

जयपुर: कांग्रेस के खाते फ्रीज करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता हुई. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि  एक राष्ट्रीय पार्टी के खाते सील कर दिए. अगर कोई मामूली चूक हुई तो पेनल्टी लगा देते, लेकिन IT विभाग ने तो कांग्रेस के खाते से ही 115 करोड़ रुपए निकाल लिए. आखिर यह देश क्या नॉर्थ कोरिया की दिशा में जा रहा है? 

पाकिस्तान में क्या हुआ पिछले दिनों सभी ने देखा? क्या हमारे देश में स्थितियां उस दिशा में तो नहीं जा रही? गहलोत ने मीडिया को भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा. अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया सही भूमिका नहीं निभाएगा तो देश बर्बाद हो जाएगा. 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC) में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज करने का मामला अब गांव गांव तक पहुंच गया. यह मामला अब केंद्र सरकार को ले डूबेगा.