मुंबईः बड़े पर्दे पर फिर 'राधे भैया' छा गए है. सलमान खान की 23 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म आज री-रिलीज हुई. साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' री-रिलीज हुई है. आज एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. खास बात ये है कि फैंस में आज भी फिल्म को लेकर क्रेज है. इस फिल्म का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.
तेरे नाम फिल्म के गाने आज भी ऑल टाइम हिट लिस्ट में शामिल है. समय के साथ 'तेरे नाम' ने कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल किया. फिल्म में सलमान खान के यादगार अभियन की भी तारीफ होती है. वहीं सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में भूमिका चावला नजर आई थीं.
फिल्म तेरे नाम 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था. इसकी सबसे खास बात ये रही थी कि फैंस इस एक्टर के फैशन और हेयरस्टाइल को गली-गली फॉलो कर रहे थे. हर घर में फिल्म के गाने हेयर स्टाइल देखने को मिल रहे थे.