VIDEO: राहुल गांधी के विवादित बयानों का मामला, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, चौमूं सर्किल पर जलाया पुतला, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयानों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भड़का दिया. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के पास चौमूं सर्किल पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. भाजपाई जुलूस के रूप में पहुंचे चौमूं सर्किल. इससे पहले बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संबोधित किया.

देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के विवादित बोल से भाजपाई भड़क गए. देश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए राजस्थान भी अछूता नहीं रहा. भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाए और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए  चौमूं हाउस सर्किल तक जूलूस के रूप में पहुंचे..भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौमूं हाउस सर्किल पर राहुल गांधी का पुतला जलाया..इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, परन्तु तत्कालीन नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण उसे जीवित रखा,लेकिन आज राहुल गांधी अपने बायानों और कार्यशैली से कांग्रेस को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है, राहुल गांधी के स्टेटमेंट कांग्रेस की कब्र खोदने का काम कर रहे है.

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले पार्टी मुख्यालय के बाहर ही पुतला जलाना था लेकिन वे पहुंच गए चौमूं हाउस सर्किल तक उधर कांग्रेस के कार्यकताओं ने भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय की ओर कूच किया था. आमने सामने की स्थिति दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच ना हो जाए इसलिए पुलिस को माकूल व्यवस्था करनी पड़ी इसके बावजूद पुलिस बेरीकेट लांघ कर बीजेपी कार्यकर्ता चौमूं सर्किल से आगे तक बढ़ गए थे सीनियर नेताओं ने समझाइश कर कार्यकर्ताओं को रोका और फिर चौमूं सर्किल पर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया. प्रदर्शन में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही. जयपुर शहर बीजेपी के पुराने नेताओं ने भी भाग लिया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है. राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेंगे.